भाग्यश्री अनाथ आश्रम का उद्देश्य समाज के लोगों को एक सूत्र में बांधकर समता-ममता एवं समरसता प्रदान करना एवं उनके हक के लिए सुरक्षात्मक कदम उठाना एवं समय-समय पर गोष्ठी का आयोजन करके समाज में फैली कुरीतियों को दूर करना है। सनातन धर्म, संस्कृति, राष्ट्र हित में सामाजिक कार्य करना है। गरीब कन्याओं का विवाह कराना एवं सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचना है। समाज सेवा हेतु आप सभी के सहयोग की आवश्यकता है, अतः सभी भाईयों बहनों से निवेदन है कि समाज को एक सूत्र में पिरोने तथा अखंड विश्व स्वर्णकार बोर्ड की स्थापना के लिए हम सभी समाज के सेवक एक दूसरे से जुड़कर प्रयास करेंगे। भगवान नारायण का आशीर्वाद आप सबको प्राप्त हो यही ईश्वर के चरणों में कामना करते हुए आप सभी निवेदन है कि संस्था के सदस्य बने एवं अपनी श्रद्धानुसार आर्थिक सहयोग प्रदान करें।
भाग्यश्री अनाथ आश्रम भारत सरकार एवं नीति आयोग द्वारा मान्यता प्राप्त एक राष्ट्रीय बोर्ड है, जो बिना किसी भेदभाव के मानवता की सेवा में निरंतर कार्यरत है। हमारा उद्देश्य समाज के हर उस वर्ग तक पहुँचना है, जो उपेक्षित, वंचित और शोषित है। यह आश्रम सम्पूर्ण भारत में अपने कार्यक्षेत्र के माध्यम से नारी-पुरुष, बच्चे एवं बुजुर्ग सभी को समानता, ममता व सुरक्षा का वातावरण प्रदान करता है। धार्मिक, सामाजिक, शैक्षिक और व्यावसायिक संस्थानों का संचालन कर, संस्कार शालाओं, पुस्तकालयों, वाचनालयों तथा विवाह गृहों की स्थापना कर हम समाज में सद्भावना व प्रगति का संचार कर रहे हैं। भगवान नारायण का आशीर्वाद आप सबको प्राप्त हो यही ईश्वर के चरणों में कामना करते हुए आप सभी निवेदन है कि संस्था के सदस्य बने एवं अपनी श्रद्धानुसार आर्थिक सहयोग प्रदान करें।