About Us

भाग्यश्री अनाथ आश्रम

मानव सेवा को सर्वोपरि मानकर "" भाग्यश्री अनाथ आश्रम तारानगर "" समाज के सभी वर्गों -- स्त्री , पुरुष , बच्चे , बुजुर्ग -- समता ममता ओर समरसता प्रदान करते हुए समस्त प्राणियों के कल्याण हेतु यह संस्थान कार्यरत हैं। यह आश्रम सामाजिक , शैक्षिक , जनकल्याणकारी , सुरक्षात्मक एवं धार्मिक प्रतिष्ठानों के संचालन के साथ-साथ संस्कार शालाओं , पाठशालाओं , वाचनालयों, पुस्तकालयों वैवाहिक गृहों, और सामाजिक, धार्मिक, आध्यात्मिक रिसोर्स केंद्रों की स्थापना के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का संकल्प लेता है। भाग्यश्री अनाथ आश्रम तारानगर का मुख्य उद्देश्य समाज में ऐसे लोग जो रोड़ पर पड़े रहते हैं जो थोड़े मंदबुद्धि टायप दिखाई देते हैं जिनका अता-पता न हो,या ऐसे व्यक्ति जिनके परिजन न हो,या घर से निकल गये हो,रस्ता भटक गये हो,या फिर ऐसी कोई प्रताड़ित महिला हो जो बहुत ज्यादा दुःखी हो,माइके से ओर ससुराल पक्ष दोनों से दुखी हो जो जिंदगी से हताश-निराश हो ऐसे बहनों की यथा संभव मदद करके उन्हें फिर से एक नया जीवन देना, संस्थान का उद्देश्य है। भाग्यश्री अनाथ आश्रम तारानगर सेवा संस्थान बेसहारा अपाहिज, घायल पशु गाय-बछड़ौ, कुत्ते ,व पंछियों का प्राथमिक उपचार, उनके लिए चारा-पानी व्यवस्था करना, झुग्गियों में रहने वाले गरीब लोगों की मदद एवं उनके बच्चों को शिक्षा में मदद करना, गरीब कन्याओं की शादी में मदद करना या कोई ऐसा परिवार जिसमें कोई कमाने वाला न हो ओर कैंसर जैसी बिमारी से पीड़ित हो उनकी मदद करना भाग्यश्री अनाथ आश्रम तारानगर का मुख्य कार्य है। संस्थान का उद्देश्य ऐसे सभी कार्यों के लिए सक्षम सज्जन महापुरुषों व माताऐं-बहनों को संस्था से जोड़कर समाज में वंचितों को बिना किसी लाभ-हानि के सहयोग करना ही हमारा उद्देश्य है। "" नर सेवा नारायण सेवा "" के बराबर माना गया है। जीवन में ऐसे कार्य करना ही हमारा कार्य है बाकी तो सब-कुछ यहीं रहना है। आजतक ऐसा कोई भी इंसान नहीं है जो कुछ साथ लेकर गया हो, जीवन भर की कमाई केवल दूसरों के लिए ही होता है। बाकी इंसान की असली कमाई ""पर-सर्वाथ"" सेवा ही असली कमाई है! एक बार जरूर सोचें मरने के बाद कुछ लोगों को हमेशा याद किया जाता है ओर वो उन्हें ही याद किया जाता है जो अच्छे कार्य किया हो,,,। जीवन की असली कमाई किसी दुःखी पीड़ित की मदद ही है इंसान होकर इंसान के काम आना ही इंसानियत है। तो एक कदम इंसानियत की ओर जुड़े भाग्यश्री अनाथ आश्रम तारानगर परिवार से ओर तन मन धन से समर्पित होकर।

भाग्यश्री अनाथ आश्रम ट्रस्ट, तारानगर

भाग्यश्री अनाथ आश्रम ट्रस्ट भारत सरकार एवं नीति आयोग द्वारा रजिस्टर्ड संस्था है।


संस्था का स्वरूप:
  • 👉 संस्था का स्वरूप सार्वजनिक रूप से मानवता की भलाई के लिए होगा। संस्था की सेवाएं बिना किसी भेदभाव के सभी लोगों को समान रूप से सुलभ होगी।
  • 👉 सभी कार्य बिना किसी भेदभाव सेवा को समर्पित होगी। संस्था की सेवाएं उन लोगों के लिए है जिनका कोई अपराध नहीं है फिर भी आज़ उनका इस दुनिया में कोई नहीं है उन्हें फिर से एक परिवार जैसा माहौल के साथ फिर से जीवन देना है।
  • 👉 भाग्यश्री अनाथ आश्रम जिनका इस धरती पर सब-कुछ होते हुए भी कुछ नहीं है उन लोगों को रहने के लिए जगह यानी ""रोटी कपड़ा और मकान"" इत्यादि के साथ उन्हें सबकुछ फ्री उपलब्ध करवाता है।
  • 👉 भाग्यश्री अनाथ आश्रम में बेसहारा अनाथ दुःखी पीड़ित दिव्यांग व्यक्तियों को जो उन्हें ज़ीने के अधिकार के साथ मूलभूत आवश्यकताएं पूर्ति करवाता है। उन्हें खाने-पीने के समान के साथ गोली दवाई कपड़े जूते सब कुछ फ्री उपलब्ध करवाता है।
  • 👉 संस्था का कार्यक्षेत्र सम्पूर्ण भारत में रहेगा।
लक्ष्य एवं उद्देश्य
  • 👉 भाग्यश्री अनाथ आश्रम तारानगर का उद्देश्य बेसहारा दुखी लावारिस दिव्यांग व्यक्तियों को उन्हें एक नया जीवन देना है।जो कि समाज में अपना सब-कुछ गंवा चुके हैं उन्हें उनके हक वापिस दिलाना है। उन्हें फिर से रोशनी देना है।
  • 👉 भाग्यश्री अनाथ आश्रम मानवीय विकास को सर्वोपरि मानकर निशक्तजनों में सभी वर्गों नारी-पुरूष , बच्चों को समता-ममता समरसता प्रदान करना एवं समस्त प्राणियों की भलाई के लिए सामाजिक शैक्षिक जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सरकार द्वारा विभिन्न प्रकार से दी जा रही सहायता दिलवाना है।
  • 👉 भाग्यश्री अनाथ आश्रम संस्थान का उद्देश्य समाज में वो प्रताड़ित महिलाएं जो किसी कारण अपने पीहर एवं ससुराल दोनों तरफ से प्रताड़ित हो, जिनका कोई सहारा न हो जो बहुत ज्यादा जिंदगी से हताश निराश हो उनकी यथा संभव मदद करके उन्हें फिर से एक नया जीवन देना है।
  • 👉 भाग्यश्री अनाथ आश्रम संस्थान इसके साथ-साथ पशु पक्षियों एवं जानवरों के लिए भी काम करता है जो कोई चोटिल हो, जख्मी हो तो उनकी भी मदद करता है।
  • 👉 भाग्यश्री अनाथ आश्रम सेवा संस्थान का उद्देश्य आप सभी को साथ लेकर दुनिया में ऐसे सभी प्रकार से जो कार्य संस्था कर रही है उनमें सभी को साथ जोड़कर मानवता भलाई के उद्देश्यों में आगे बढ़ाना है।
  • 👉 भाग्यश्री अनाथ आश्रम सेवा संस्थान चाहता है कि इस मुहिम में सभी को साथ जोड़कर उन वंचित लोगों का उत्थान करना है जो बहुत दुखी हैं। ओर सब आप सभी के सहयोग से ही सम्भव है तो हम चाहते हैं आप सभी साथ मिलकर इस संस्थान से जुड़े ओर यथा संभव सहयोग करें। यह सब कार्य आप सभी के सहयोग से ही चल रहे हैं।
  • 👉 शासन - प्रशासन के बीच सेतु का काम करना तथा शासन - प्रशासन की योजनाओं एवं नितियों का लाभ वंचितों ,गरीब परिवारों एवं महिलाओं तक पहुंचाना।
  • 👉 बेसहारा, लावारिस दिव्यांग व्यक्तियों, प्रताड़ित महिलाओं, गरीब कन्याओं को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ उन तक पहुंचाना इत्यादि, एवं मूलभूत आवश्यकता आमजन सहयोग से बिना किसी लाभ - हानि , नि: स्वार्थ से ऐसे व्यक्तियों को लाभान्वित करना ही संस्था का मुख्य उद्देश्य है।
भामाशाह दान:
नाम स्थान दान राशि/सामग्री
श्री ताराचंद जी गोयल तारानगर (चूरू), हाल बैंगलोर ₹1,00,000
श्री बलवंत जी गिदड़ा भादरा, हाल जयपुर ₹1,00,000 + 3 बैड + राशन
किरण पुत्री श्री रूपराम गोदारा हरिपुरा, तारानगर (चूरू) ₹31,000
श्री अजीत कुमार सैनी तारानगर (चूरू) ₹31,000
श्री अमीत कुमार दुधानी तारानगर (चूरू) ₹21,000
श्री अनिल कुमार मोदी भादरा (हनुमानगढ़) ₹21,000
श्री प्रेम कुमार सिहाग बिरकाली नोहर (हनुमानगढ़) ₹21,000
WhatsApp